उत्तर बिहार समेत मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली तीन ट्रेनों के परिचालन मे फेरबदल किया गया है। जबकि, एक ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। दिल्ली स्थित पटेल नगर स्टेशन पर निर्माण कार्य को लेकर ट्रेनों के मार्ग में फेरबदल किया गया है।
17 दिसंबर को उदयपुर सिटी से 19601 न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक एक्स्प्रेस अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी, पटेलनगर, दिल्ली सरायरोहिल्ला की जगह परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी, भिवानी, रोहतक, दिल्ली के रास्ते चलाई जाएगी। 19 दिसंबर को चलने वाली 19606 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, अलवर के रास्ते चलाई जाएगी।
वहीं, 19 दिसंबर को चलने वाली 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग दिल्ली, सरायरोहिल्ला, पटेल नगर, दिल्ली कैंट की जगह परिवर्तित मार्ग दिल्ली, रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी के रास्ते चलाई जाएगी।
18 दिसंबर को चलने वाली मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते 70 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। साथ ही 16, 18 व 20 दिसंबर को 15715 किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस रद्द रहेगी। वहीं, 19, 20 व 22 दिसंबर को 15716 अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।



Leave a Reply