Breaking News

3 बच्चों के साथ मां ने की खुदकु’शी की कोशिश:दरभंगा में परिवार पर 80 हजार का कर्ज था; चारों का इलाज जारी

दरभंगा में रविवार को 3 बच्चों के साथ मां ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। महिला और तीनों बच्चों की हालत गंभीर है।परिवार ने एक बच्चे के इलाज के लिए 80 हजार का कर्ज लिया था। इसे लेकर रिकवरी वाले परिवार को परेशान कर रहे थे। रविवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। इसके बाद महिला ने 3 बच्चों के साथ जहर खा लिया।

तीनों बच्चों और महिला का DMCH में इलाज चल रहा है। मां फूलदाय देवी ने बताया कि उनकी जिंदगी फटेहाली में कट रही थी। अचानक अगस्त में बड़ी बेटी 6 साल की चांदनी की छाती की हड्डी पड़ोसी की छत से गिरने से टूट गई। पति मजदूरी के लिए मद्रास गए हुए थे।

बेटी के इलाज के लिए स्वयं सहायता समूह से 80 हजार रुपए कर्ज लेना पड़ा। परिवार से पैसा लेकर मैं किश्त दे रही थी। 4 किश्त बाकी थी। भुगतान में देरी होते देख रविवार की सुबह सात बजे पोखराम गांव के शंकर संग तीन महिला आशा देवी, रीता देवी और सुनीता देवी के साथ आए और भुगतान काे लेकर दबाव देने लगे। सभी ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि या ताे पैसा दाे, नहीं ताे सामान सहित घर बेच दाे। इसमें बाद बहुत दबाव में आ गई थी।

बेटी चांदनी कुमारी का अस्पताल में इलाज जारी है।

बेटी चांदनी कुमारी का अस्पताल में इलाज जारी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.