Breaking News

कुएं में कूदा प्रेमी…गांव वालों ने निकालकर शादी कराई:छपरा में घर वालों ने दोनों मिलते देखा था; लड़का बोला- ये जबरदस्ती है

शादियां तो आपने बहुत देखी होगी, लेकिन बिहार में एक ऐसी शादी हुई जिसकी चर्चा अब जोरों पर हैं। छपरा में एक प्रेमी (25) अपनी प्रेमिका (22) से मिलने पहुंचा था। तभी लड़की के परिवार ने दोनों को देख लिया। परिवार और गांव वालों को देखकर वो डर के मारे कुएं में कूद गया

गांव वालों ने पहले कुएं में रस्सी डालकर लड़के को बाहर निकाला। फिर धूमधाम से दोनों की शादी करवा दी। लड़का इस दौरान बोलता रहा कि ये जबरदस्ती है। मुझे ये शादी नहीं करनी है। और लड़की कहती रही कि मुझे शादी इनके साथ ही करनी है।

2018 से दोनों का अफेयर चल रहा है।

2018 से दोनों का अफेयर चल रहा है।

गिले कपड़ों में ही लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर भरा।

गिले कपड़ों में ही लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर भरा।

शुक्रवार की रात युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था। रात में लड़की के परिजनों ने दोनों को मिलते देखा। इसके बाद परिजनों ने शोर मचाया तो ग्रामीण इकट्‌ठा हो गए। लोगों को देख युवक डर गया और भागने की कोशिश करने लगा। जब बचने का कोई रास्ता नहीं दिखा तो युवक ने कुएं में छलांग लगा दी। इसके बाद लोगों ने उसे कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद उसकी शादी करवा दी।

4 साल से था अफेयर

रविवार से इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला गड़खा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर गांव का है। अब इस शादी की चर्चा जोरों पर है। तेलपा के रहने वाले मुन्ना कुमार और गड़खा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर की सोनी कुमारी के बीद 4 साल से अफेयर चल रहा था।

लड़का जब लड़की को माला पहना रहा था तब गांव की महिलाएं मंगल गीत गा रही थी।

लड़का जब लड़की को माला पहना रहा था तब गांव की महिलाएं मंगल गीत गा रही थी।

परिजनों से बचने के लिए युवक भागने लगा और पास के कुएं में छलांग लगा दिया। युवती के परिजन और स्थानीय लोग बड़ी मुश्किल से मुन्ना राज को बाहर निकाला गया और उसकी जान बाल-बाल बची। उसके बाद स्थानीय पंचायत और स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों प्रेमी प्रेमिका से बात की गई और दोनों की रजामंदी से उनकी गांव के एक मंदिर में शादी करा दी गई।

लड़के के साथ गई लड़की

शादी के बाद लड़के को गांव वालों ने समझाया। इसके बाद वो मान गया और लड़की को अपने घर ले गया। लड़के बताया कि गांव वालों और लड़की के परिवार के गुस्से के चलते वो शादी से इनकार कर रहा था, लेकिन अब उसे इस शादी से कोई परेशानी नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.