औरंगाबाद में एक मृत व्यक्ति के ऊपर बिजली चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दरअसल पूरा मामला औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत अम्बा थाना क्षेत्र के चिल्हकी बिगहा गांव का है। जहां के निवासी स्व. रामदेव ठाकुर के खिलाफ बिजली चोरी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस प्राथमिकी के बाद से लोग दो तरह के कयास निकाल रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस मामले में हंसी उड़ा रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग बिजली विभाग के नियमों पर सवाल उठा रहे हैं और लापरवाही का आरोप लगा रहे है।n
अम्बा थाने में दर्ज करवाई गई थी प्राथमिकी
गौरतलब हो कि विद्युत आपूर्ति प्रशाखा कुटुम्बा के कनीय विद्युत अभियंता के नेतृत्व में चिल्हकी गांव में विद्युत चोरी करने के आरोप में छापेमारी की गई, जिसमें विद्युत चोरी करने का मामला सामने आया था। जब अधिकारी उस गांव में छापेमारी करने पहुचे तो मृत व्यक्ति के ऊपर विद्युत चोरी करने का आरोप लगाया और इसके बाद मामले को लेकर अम्बा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी।
वहीं इसका खुलासा पुलिस के द्वारा जांच के दौरान हुआ। जांच में सामने आया कि जिस व्यक्ति के खिलाफ विद्युत महकमे ने एफआईआर दर्ज कराई है, उस व्यक्ति की पूर्व में मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि उपभोक्ता के मरने की सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को नहीं दी गई थी। वहीं इस मामले में संबंधित अधिकारी को जांच करने का आदेश दिया गया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले में अधिकारियों में बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।



Leave a Reply