Breaking News

Muz / रौशनी की मां बोली-बेटी जन्म देने की मिली सजा:शादी के बाद से ही दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के रूप छपरा गांव की रौशनी कुमारी (22) की मौत के बाद मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस के समक्ष भी रौशनी के पति श्रीकांत तिवारी समेत अन्य ससुराल वालों पर दहेज में LED टीवी और बाइक नहीं देने पर गला घोंटकर हत्या कर देने की बात कही। घटना के बाद से ससुराल के लोग भी फरार हैं। जिससे इस बात की पुष्टि हो रही है की रौशनी की हत्या की गई है। इधर, बेटी की मौत की खबर सुनकर उसकी मां बदहवास है। वह रोती हुई कहती है…बेटी जन्म देने की सजा मिली है। बड़े लाड़ दुलार से उसे पाला था। हंसी खुशी शादी की और विदा किया। लेकिन, ये दिन देखना पड़ेगा। ऐसा नहीं सोचा था।

बाइक दिए हैं जो बेटी को छोड़ने आएंगे

मां कहती है की दो दिसंबर को रौशनी के मायके में शादी थी। उन्होंने दामाद को कॉल किया था की उसे पहुंचा देने के लिए। तब वह बोला की बाइक दिए हैं जो बेटी को पहुंचा था। उसे लेकर नहीं आया तो अपने बेटे को भेजकर रौशनी को ससुराल से बुलवाई थी। फिर अगले दिन ही वह चली गई थी। नौ दिसंबर को मैरेज डे था। पता नहीं मनाया भी था या नहीं। उससे बात नहीं हुई थी। इसी बीच घटना की जानकारी मिली।

ऑडियो हो रहा वायरल

आरोपी श्रीकांत तिवारी और उसके ससुराल वालों के बीच दहेज को लेकर हुई बातचीत का एक ऑडियो भी सामने आया है। इसमें स्पष्ट रूप से वह LED टीवी और बाइक की मांग कर रहा है। ससुराल वालों से बहस भी कर रहा है। कह रहा है की कपड़ा का पैसा जो देंगे। उसमे कुछ रुपए मिलाकर LED खरीदकर ही दे दें। सामने से एक युवती इनकार करती है। वह कहती है कि सबकुछ तो दे ही दिए हैं। अब कुछ नहीं मिलेगा। इसी तरह तीन मिनट से अधिक तक बात विवाद होता है। फिर कॉल कट जाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.