Breaking News

जमुई में नवजात बच्चे ने दांत के साथ लिया जन्म:परिजन भी हैरान, डाक्टर ने कहा- मां के द्वारा ज्यादा कैल्शियम का सेवन करने का है असर

जमुई में एक बच्चे ने दांत के साथ जन्म लिया। नवजात के मुंह में दांत देखकर लोग हैरान हैं। बच्चे के नीचे वाले जबड़े के नीचे दो दांत निकले हुए हैं। मामला सदर अस्पताल जमुई का है, जहां एक प्रेग्नेंट महिला प्रेगनेंसी के दौरान एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया, जिसके मुंह में दो हैं।

दूध पिलाने में हो रही है समस्या

जानकारी के अनुसार अलीगंज प्रखंड के मिर्जागंज इलाके के उत्तम कुमार की पत्नी नीलम कुमारी 22 वर्ष आज सुबह प्रेगनेंसी के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती हुआ था। कुछ घंटों के बाद नीलम कुमारी ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। कुछ देर बाद जब वह बच्चे को दूध पिलाने की कोशिश कर रही थी। तब बच्चा दूध नहीं पी पा रहा था, जिसके बाद मां ने बच्चे के मुंह में झांक कर देखा तो हैरान रह गई। उसके मुंह में दो दांत जन्मा हुआ था। बच्चे को दूध पिलाने में समस्या हो रही थी तो परिजनों ने उसे डॉक्टर को दिखाया।

क्या कहते हैं डाक्टर

वहीं डॉक्टर अमित रंजन का कहना है कि यह नॉर्मल केस है। मां के द्वारा ज्यादा कैल्शियम का सेवन करने के कारण ऐसा होता है। कुछ दिनों के ये दांत गिर जाएंगे, फिर नए दांत आ जाएंगे। इससे बच्चे के स्वास्थ्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। फिलहाल बच्चा स्वस्थ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.