बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित होने का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की आज यहां जारी सूचना के अनुसार, शुक्रवार तक राज्य में इस वायरस से नौ लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इस संख्या में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस तरह पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में किसी नए मरीज के कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने नहीं आया है।

समिति की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका में 592 मरीजों के रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे गए। इनमें से 565 की रिपोर्ट निगेटिव आई है वहीं नौ मरीज इस वायरस से संक्रमित पाए गए। इन संक्रमित मरीजों में से तीन मुंगेर के, चार पटना के, एक नालंदा और एक सिवान जिले के रहने वाले हैं। इनमें से 15 मरीज के रक्त के नमूने की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
लॉकडाउन तो’ड़ने पर 244 लोगों के खि’लाफ एफआईआर
कोरोना वायरस से बचने के लिए लगाए गए लॉक डाउन का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ का’र्रवाई जारी है। 24 मार्च से शुरू हुए लॉक डाउन के तहत अबतक राज्य में 244 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। वहीं लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 4138 गाड़ियां जब्त की गई हैं। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक शुक्रवार को 27 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 22 लोगों को गि’रफ्तार किया गया। इस दौरान 475 वाहन जब्त किए गए और 8.19 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। यह संख्या और भी बढ़ेगी क्योंकि दिनभर के कार्रवाई का ब्योरा अभी प्राप्त नहीं हुआ था।




Input: Hindustan



Leave a Reply