Breaking News

मुजफ्फरपुर में अलग-अलग सड़क हा’दसे में दो महिलाओं की मौ’त:तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से हुई घट’ना

मुजफ्फरपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में चित्कार मच गया। दोनों घटना अहियापुर और मोतीपुर में घटी है। शव का पोस्टमाॅर्टम कराया जा रहा है।

पहली घटना अहियापुर के भिखनपुर में घटी। कांति देवी (70) मेडिकल में भर्ती अपने भाई को देखकर घर लौट रही थी। इसी दौरान भीखनपुर चौक के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वे गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें स्थानीय लोगों ने मेडिकल में भर्ती कराया। इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। उनके भतीजे लकी कुमार ने बताया की घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग निकला।

इधर, मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार में तेज रफ्तार बाइक ने उर्मिला देवी (40) को जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। एसकेएमसीएच में पोस्टमाॅर्टम कराने पहुंचे उनके बेटे शंकर ने बताया की वे सब्जी खरीदकर घर लौट रही थी। तभी बाइक वाले ने टक्कर मार दी। वह बाइक लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई। दोनों मामले में मेडिकल ओपी पुलिस परिजन का बयान दर्ज करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.