शेखपुरा में बीती रात्रि जिले के सुदूरवर्ती जिले के जयरामपुर थाना क्षेत्र के उखदी गांव के समीप घात लगाए आधा दर्जन की संख्या में नकाबपोश हथियारों से लैश सड़क लुटरों ने शेखपुरा के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष चिंता देवी के इकलौते पुत्र और प्रगतिशील किसान विनोद सिंह सहित दो लोगों के साथ बलपूर्वक लूटपाट किया। घटना के दौरान बदमाशों ने उन दोनो से लगभग दस हजार रुपए लूट लिए। इस घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस थाना अध्यक्ष मनोज कुमार झा के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंची।तब तक सभी लुटेरा निकल भाग चुके थे।
इस बाबत पीड़ित विनोद सिंह ने बताया कि वे मंगलवार से नालंदा जिला के राजगीर में शुरू होने वाले राजगीर महोत्सव में अपने जैविक उत्पादकों का स्टॉल लगाने हेतु आवश्यक सामानों की खरीददारी करने बरबीघा बाजार गए थे। बाजार से रात्रि में अपने सहयोगी अरविंद पासवान के साथ अपना गांव काशी बीघा बाईक पर एक साथ सवार होकर लौट रहे थे। तभी उखदी मोड के समीप आधा दर्जन की संख्या में नकाबपोश हथियार बंद अपराधियों ने उनके बाईक को रुकवा लिया। उसके बाद वे लोग मेरे बदन और कमर की तलाशी लेना शुरू कर दिया। वे लोग मेरे लाइसेंसी रिवाल्वर और एटीएम कार्ड खोज रहे थे।
उसके बाद उन लोगों ने उन दोनो के पास से सभी रुपए छीन लिए। हालांकि उनका मोबाइल थैला में रहने के कारण बच गया। वहीं उनके सहयोगी अरविंद पासवान के छोटा सेट के मोबाइल को लौटा दिया। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में एक शिकायत स्थानीय पुलिस को लिखित रूप में दी जा रही है।उधर थाना अध्यक्ष ने कहा कि लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।



Leave a Reply