Breaking News

बक्सर में BJP नेता पर जानलेवा ह’मला:तीन गिर’फ्तार, आरो’पियों से पूछताछ जारी

बक्सर में भजापा नेता पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुफस्सिल थाना की पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार की। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि इस घटना में पकड़े गए में सुनील राम, जयशंकर कुमार व मन्नू राम सभी जासो के रहने वाले है, जिनकी गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया। भाजपा नेता और इन लोगों के बीच पूर्व के विवाद थे। पकड़े गए सुनील राम द्वारा बताया गया की हिरामन पासवान 10 साल पहले मेरे पिता स्व. ददन राम को घर से ले गए और चाय में जहर दे मार डाला था।हमलोगों पर गोली भी चलाया था।

विगत शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र के जासो में निजी कार्यक्रम से लौट रहे नदाव गांव निवास भाजपा नेता हिरामन पासवान के साथ मारपीट की गई थी।करीब सात से आठ लोगो ने लाठी डंडे से अचानक जानलेवा हमला कर दिया।वो तब तक हिरामन पासवान को पीटते रहे जबतक की वो बेहोश होकर गिर न गए और फिर वो उन्हें मृत समझ वहा से निकल लिए। देर रात सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज हेतू बीएचयू ट्रामा सेंटर बनारस रेफर कर दिया गया जिसमे भाजपा नेता गम्भीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिनका इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर में किया गया। इस मामले में मुफस्सिल थाने में 5 लोगो पर नामजद व अज्ञात पर FIR दर्ज कराई गई।जहा मुफस्सिल पुलिस कार्रवाई करते हुए रात इस घटना में दर्ज FIR के तहत 3 नामजदों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया जाएगा।अन्य की तलाश जारी है।

थानाध्यक्ष अमित कुमार द्वारा बताया गया कि पूछताछ में यह जनकारी मिला है कि यह मारपीट पुराने विवाद में हुआ है।पकड़े गए सुनील राम द्वारा बताया गया की हिरामन पासवान 10 साल पहले मेरे पिता स्व. ददन राम को घर से ले गए और चाय में जहर दे मार दिए थे।उसके बाद शव को सौंप दाह संस्कार कर देने की बात कही गई।उसके बाद इनके द्वारा विवाद में हम पर गोली भी चलाई गई थी।लेकिन हमलोगों ने कुछ नही कहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.