Breaking News

खगड़िया में डांस के साथ पढ़ाती हैं टीचर, घोड़े की दुम पर जो मारा हथौड़ा….गाने पर खेल-खेल में सीखा रहीं हैं मैडम

खगड़िया में एक टीचर डांस करते करते बच्चों को पढ़ा रही हैं। इसका वीडियो सामने आया है। ‘घोड़े की दुम पर जो मारा हथौड़ा, दौड़ा-दौड़ा-दौड़ा घोड़ा…’ गाने पर शिक्षिका के साथ बच्चे खूब झूमते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय सोनवर्षा का है।

वीडियो में स्कूल की शिक्षिका कुमारी रितु रिमझिम डांस के माध्यम से बच्चों को पढ़ाती दिख रही हैं। शिक्षिका का यह अंदाज छात्र-छात्राओं को खूब भा रहा है। स्कूल में बच्चों की उपस्थिति बढ़ने लगी है। मैडम का कहना है कि बच्चे स्कूल में बोर फील ना करें, इसलिए वो उन्हें इस अंदाज में पढ़ाती हैं।

ऐसे में यह विद्यालय इन दिनों उनके स्कूल की शिक्षिका के कारण सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि हेडमास्टर ने नदी पार दियारा इलाके के स्कूल भवन को काफी सजाया है। स्कूल में जब कोई अधिकारी जांच करने पहुंचते हैं तो स्कूल के भवन को देखकर हैरान रह जाते हैं।

ऐसे में मध्य विद्यालय सोनवर्षा दियारा इलाके के लिए शिक्षा मामले में अलग छाप छोड़ता दिख रहा है। कहा जा रहा है कि जब से जिला शिक्षा विभाग द्वारा चहक प्रशिक्षण के बाद शिक्षक इन दिनों बच्चों को निराले और अनोखे अंदाज से खेल-खेल में पढ़ाने की कोशिश में लगे हुए हैं। तब से शिक्षक और शिक्षिका भी नए अंदाज में पढ़ाने में जुट गए है। पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन भी हो रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.