Breaking News

बेगूसराय में युवक का म’र्डर:चचेरे भाई की ह’त्या मामले में जेल से बाहर आया था, अप’राधियों ने मा’री 4 गो’ली

बेगूसराय में हत्याकांड के मामले में 8 साल बाद जेल से निकले ई रिक्शा चालक की हत्या बदमाशों ने चार गोली मारकर कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस चौक के समीप NH 31 पर रविवार की देर शाम की है। मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीन पुर गांव निवासी वासुदेव साह के 35 वर्षीय पुत्र सिंटू साह के रूप में हुई। घटना की जानकारी पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।

इधर, सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना स्थल से तीन खोखा को बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, सिंटू साह 2013 से अपने चचेरे भाई राहुल कुमार की हत्या के मामले में जेल में बंद था। करीब 2 माह पहले ही जेल से बाहर निकला था। उसके भाई ने बताया कि वह हर सोमवार को सिंघौल थाना में पुलिस के सामने हाजिरी लगाता था। हत्या से पहले दिन में भी वह थाना में हाजिरी लगाया था।

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।

परिजनों का आरोप है कि देर शाम पावर हाउस चौक के पास ई रिक्शा से जाते समय उसके गोतिया ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। नगर थानाध्यक्ष रामनिवास ने बताया कि फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

2 घंटे बाद हो सकी शव की पहचान

परिजनों का आरोप है जिसके चचेरे गोतिया के द्वारा ही इसकी गोली मारकर हत्या की गई है। दरअसल नगर थाना के पावर हाउस चौक पर रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या की गई थी जिसके करीब 2 घंटे बाद सदर अस्पताल में परिजन पहुंचकर शव की पहचान की। इसके बाद कागजी प्रक्रिया के उपरांत नगर थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को देर रात शव सौंप दिया।

मौके से 3 खोखा बरामद हुआ।

मौके से 3 खोखा बरामद हुआ।

शहर के पॉश इलाके में अपराधियों ने बरसाई गोली

जिस जगह पर यह घटना हुई है वह शहर के पॉश इलाकों में से एक बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के समीप का चौक पावर हाउस चौक है। बीच बाजार में एनएच किनारे जिस तरीके से बदमाशों ने ताबड़तोड़ 4 गोलियां बरसा कर घटना को अंजाम दिया है। वह पुलिस के कार्यशैली का सवाल है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर नगर थाना की गश्ती खड़ी थी बावजूद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रह गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.