Breaking News

नालंदा में सड़क हाद’सा, 2 की हालत गंभीर:पिकअप ने ई-रिक्शा में मा’री ट”क्कर, पिता-पुत्र समेत पांच लोग ज’ख्मी

जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार 5 लोग जख्मी हो गए। जिन्हें मॉर्निंग वॉक के लिए निकले राहगीरों के द्वारा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि लहेरी थाना क्षेत्र के अस्पताल चौक के समीप अहले सुबह ई रिक्शा पर सवार हो अस्पताल चौक से अंबेर जाने के क्रम में पिकअप ने टक्कर मार दी। इस घटना में ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं उस पर सवार 5 लोग जख्मी हो गए। जिन्हें मॉर्निंग वॉक के लिए निकले एक संगठन के व्यक्ति के द्वारा आपातकाल को सूचना देकर एंबुलेंस बुला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 2 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिनमें पिता-पुत्र बिहार थाना क्षेत्र के अंबेर मोहल्ला निवासी आनंदी राम एवं सुनील कुमार है। ई-रिक्शा चालक मोहम्मद चांद बरबीघा थाना क्षेत्र के हंरगावां गांव का रहने वाला है। वर्तमान में बिहार शरीफ में किराए के मकान में रहकर ई-रिक्शा चला परिवार का भरण पोषण करता है। इस घटना में ई रिक्शा चालक को भी चोटे आई है।

लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। टक्कर के बाद वाहन चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्यवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.