Breaking News

सीवान के अयान नदीम मेघालय में खेलेंगे विजय मर्चेंट ट्रॉफी:तेज गेंदबाज के तौर पर बिहार अंडर-16 टीम में हुआ चयन, जुड़वां भाई भी शामिल

सीवान जिले के रहने वाले अयान नदीम का BCCI क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। या खिलाड़ी 1 दिसंबर को मेघालय के खिलाफ पहला मैच खेलेगा। सीवान के इस युवक के BCCI टीम में शामिल होने के बाद सिवान जिले की भर के लोगों में खुशी का माहौल है। अयान नदीम का बीसीसीआई द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित विजय मर्चेंट ट्रॉफी में बिहार अंडर 16 टीम में चयन हुआ है। 1 दिसंबर को मेघालय के खिलाफ खेले जाने वाली पहली मैच में बिहार के 15 सदस्यी टीम शामिल हो रही है। जिसमें सीवान का युवा खिलाड़ी अयान नदीम भी शामिल है।

टीम में शामिल होने के बाद परिवार के लोग फूले नहीं समा रहे हैं। वही दूसरी ओर अयान नदीम का जुड़वा भाई रियान नदीम तथा गांधी मैदान निवासी आयुष का भी सिलेक्शन बिहार क्रिकेट टीम स्टैंड बाय के रूप में हुआ है।

सीवान जिला के एमएम कॉलोनी निवासी नदीम असरार के पुत्र अयान नदीम एक तेज गेंदबाज है। पिछले 4 वर्षों से वह लगातार सीवान शहर के राजेन्द्र स्टेडियम में प्रैक्टिस करते आ रहे है। इसी क्रम में विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए बिहार अंडर-16 की टीम बनाई गई। जिसमें बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के कारण अयान नदीम का सिलेक्शन बिहार अंडर 16 टीम में हुआ है। वहीं सीवान के दो अन्य क्रिकेटर अयान नदीम के जुड़वा भाई रेहान नदीम जो कि वह भी एक तेज गेंदबाज हैं और बल्लेबाज आयुष कुमार को बिहार अंडर 16 टीम में स्टैंडबाई के रूप में चयनित किया गया है। तीनो खिलाड़ी सईवान से पटना के लिए रवाना हो चुके हैं जहां वे पटना से हवाई मार्ग के द्वारा बिहार टीम के साथ बड़ोदरा पहुंचेंगे।

बता दे की बीसीसीआई द्वारा बड़ोदरा में आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी में बिहार टीम 1 दिसंबर को मेघालय के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। वही अयान नदीम के 15 सदस्यी टीम और रेयान, आयुष का स्टैंड बॉय के रूप में टीम में शामिल करने पर सीवान क्रिकेट संघ के सचिव नंदन सिंह ने खुशी व्यक्त की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.