Breaking News

महाराष्ट्र में रेलवे फुट ब्रिज का हिस्सा गिरा:60 फीट की ऊंचाई से रेल पटरियों पर गिरे लोग, 4 यात्री घायल

महाराष्ट्र में चंद्रपुर में जिले के बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का एक हिस्सा गिर गया है। ब्रिज की ऊंचाई 60 फीट थी और हादसे के समय लोग इससे गुजर रहे थे। ब्रिज का हिस्सा टूटते ही लोग 60 फीट की ऊंचाई से रेलवे पटरियों पर गिर गए।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 20 लोग घायल होने की खबर थी। लेकिन, रेलवे की तरफ से आधिकारिक बयान के मुताबिक, 4 लोग घायल हुए हैं। सभी को सिविल अस्पताल शिफ्ट किया गया है। फिलहाल किसी की मौत की खबर नहीं है।

हादसे के बाद बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। लोग नीचे गिरे यात्रियों को बचाने दौड़ पड़े।

हादसे के बाद बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। लोग नीचे गिरे यात्रियों को बचाने दौड़ पड़े।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक बल्लारशाह स्टेशन पर जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त काजीपेट-पुणे एक्सप्रेस में सवार होने के लिए कई यात्री प्लेटफार्म नंबर एक से प्लेटफार्म नंबर चार पर जा रहे थे। अचानक पुल के बीचों बीच स्लैब का एक हिस्सा ढह गया, जिससे वहां से गुजर रहे यात्री पटरियों पर गिर गए।

2014 में बल्लारशाह बना था देश का नंबर 1 रेलवे स्टेशन
तेलंगाना राज्य की ओर जाने वाले रूट पर चंद्रपुर जिले का आखरी जंक्शन बल्लारशाह रेलवे स्टेशन है। 2014 में बल्लारशाह रेलवे स्टेशन को देश का नंबर-1 रेलवे स्टेशन होने का तमगा मिला था। उस वक्त महाराष्ट्र में BJP की सरकार थी।

नीचे आप हादसे के तुरंत बाद की तस्वीरें देख सकते हैं…

फुट ओवरब्रिज टूटने पर लोग पटरियों पर गिर गए थे, फोटो में उनका सामान दिखाई दे रहा है।

फुट ओवरब्रिज टूटने पर लोग पटरियों पर गिर गए थे, फोटो में उनका सामान दिखाई दे रहा है।

स्टेशन पर मौजूद यात्रियों नेघायलों को पटरियों से उठाया और अस्पताल भेजने में मदद की।

स्टेशन पर मौजूद यात्रियों नेघायलों को पटरियों से उठाया और अस्पताल भेजने में मदद की।

साथी यात्रियों ने घायलों को स्ट्रेचर पर उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। घायलों काे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

साथी यात्रियों ने घायलों को स्ट्रेचर पर उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। घायलों काे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फुटओवर ब्रिज का जो हिस्सा टूटा, वह पटरी पर आ गिरा।

फुटओवर ब्रिज का जो हिस्सा टूटा, वह पटरी पर आ गिरा।

रेलवे फुट ओवरब्रिज का यह हिस्सा टूटा था, जिससे यहां से गुजर रहे यात्री नीचे गिर गए थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.