Breaking News

पुल-रेल इंजन के बाद मोबाइल टावर की चोरी:पटना में जमीन मालिक से बोले-घाटा हो रहा है, 3 दिन में खोल ले गए

बिहार में लोहे के पुल और रेल इंजन के बाद मोबाइल टावर चोरी हो गया है। यह चोरी पटना के गर्दनीबाग में हुआ है। चोर तीन दिन में मोबाइल टावर खोल कर ले गए। चोरों ने जमीन मालिक से कहा कि कंपनी बंद हो गई है, इसलिए टावर हटा रहे हैं। आसपास के लोगों को लगा कि चोर मोबाइल टावर के अधिकारी और कर्मचारी हैं।

दरअसल, पटना के गर्दनीबाग इलाके में जीटीपीएल कंपनी का टावर लगा है। कंपनी के अधिकारी बनकर आए चोरों ने टावर चुरा लिया। इस घटना के उजागर होने के बाद पटना पुलिस सकते में है। गर्दनीबाग थाने में कंपनी के अफसरों ने केस भी दर्ज करा दिया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हम इस रास्ते का इस्तेमाल अक्सर करते हैं। हर दिन टावर को ले जाने के लिए खोल रहे थे तो हमें लगा कि टावर के अधिकारी इसे खोल रहे हैं, लेकिन अब पता चला कि वह चोर थे।

घटना की जानकारी देते स्थानीय निवासी मनोज सिंह।

घटना की जानकारी देते स्थानीय निवासी मनोज सिंह।

10 से ज्यादा संख्या में आए थे चोर

पास में ही रहने वाले मनोज सिंह ने बताया कि चोरों ने जमीन मालिक ललन सिंह को झांसे में लेकर घटना को दिया अंजाम दिया। चोरों ने मालिक से कहा कि घाटा हो रहा है। कंपनी बंद हो रही है। आपको किराया नहीं दे सकते। इस पर मालिक को भी लगा कि उनकी जमीन खाली हो जाएगी। उन्होंने 50 मीटर के टावर ले जाने दिया।

चोरों ने तीन दिन के अंदर पूरा टावर गैस कटर से काटा और लोहा पिकअप से ले गए। टावर कंपनी ने गर्दानीबाग थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दिया है। अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.