पूर्णिया के बनमनखी में लड़का-लड़की फरार हो गए। लड़की के परिजनों का आरोप है कि दूसरे समुदाय के लड़के ने उनकी बेटी को भागकर ले गया। अब दोनों फरार हैं। घटना के 3 दिन बाद अब मामला तूल पकड़ रहा है। लोग इसे लव जिहाद का मामला बता रहे हैं। हालांकि दोनों बालिक हैं। लड़की के पिता ने बनमनखी थाना में लडके के खिलाफ कांड संख्या 414/022 दर्ज करा दिया है। बताया जा रहा है कि बनमनखी के दर्जी टोला के रहने वाले मो. फराज ने 19 वर्षीय लड़की को 24 नवंबर के शाम को भगाकर ले गए। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और जमकर बवाल किया।
बाजार बंद कर लोगो ने थाना में काटा बवाल
थाना में मामला दर्ज होने के बावजूद भी लड़की की बरामदगी नहीं होने पर स्थानीय लोगो ने रविवार को पूरे बनमनखी बाजार को बंद कर दिया और विरोध जताने लगे। इतना ही नहीं परिजन और स्थानीय लोगों ने बनमनखी थाना का घेराव किया और जमकर हंगामा करने लगे।
थानेदार मेराज हसन ने लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन लोग कुछ सुनने को तैयार नहीं है। थानेदार ने बताया कि लड़के-लडकी की तलाश की जा रही है। दोनों को जल्द बरामदगी कर ली जाएगी। वहीं परिजन और लोगो ने पुलिस पर लड़के को बचाने का आरोप लगा रहे है। लोग इस घटना को लवजिहाद बता रहे है।

लोगों ने हंगामा किया।
लड़के-लड़की ने सोशल मीडिया पर किया वीडियो वायरल
आरोपी युवक मोहम्मद फराज ने स्थिति गंभीर होते देख रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है। वीडियो में लड़की बता रही है कि उनके माता पिता मर्जी के खिलाफ दूसरे जगह शादी करवा रहे है जो उन्हे मंजूर नहीं है और वह अपनी मर्जी से मो. फराज के साथ गई है। वहीं मो. फराज का कहना है कि कि लड़की अपने मर्जी से उनके साथ गई है।





Comment here