वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने स्नातक पार्ट टू सत्र–2019–22 के आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया । इससे पहले कॉमर्स और विज्ञान विषय का रिजल्ट घोषित किया गया था। रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया गया है,विद्यार्थी अपना रोल नंबर के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं । इस बार आर्ट्स विषय में 32810 विद्यार्थी पास है, जबकि 764 विद्यार्थियों का रिजल्ट कुछ कारणवश पेंडिंग में है । तीन हजार विद्यार्थी प्रमोटेड और 180 विद्यार्थी फेल है ।
परीक्षा विभाग टेंडर रिजल्ट को लेकर ऑनलाइन ही आवेदन लेगा, ताकि जल्द से जल्द उनका रिजल्ट भी क्लियर हो सके । विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अपना रिजल्ट देखने के साथ–साथ डिजिटल प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
स्नातक पार्ट थर्ड सत्र 2019–22 की परीक्षा सत्र को नियमित करने के लिए जल्द ही ली जाएगी। इसका परीक्षा फॉर्म दिसंबर महीने से ऑनलाइन ही भराया जाएगा । परीक्षा विभाग के अनुसार पाठक परीक्षा दिसंबर माह के अंत या जनवरी प्रथम सप्ताह में हर हाल में ली जाएगी। इस सत्र के पार्ट थर्ड परीक्षा के बाद पीजी सत्र–2022–24 में नामांकन होगा।



Leave a Reply