मगध यूनिर्वसिटी में पेंडिंग चल रहे पार्ट वन, टू और थर्ड के रिजल्ट घोषित किए जाने के आसार अब प्रबल होते जा रहे। वजह रिजल्ट तैयार करने वाली निजी कंपनियों से करार की प्रक्रिया का पूरा होना बताया जा रहा। एग्जामिनेशन कंट्रोलर का दावा है कि अगले 20 दिनों के अंदर एक-एक पेंडिंग पड़े रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। साथ ही परीक्षाए भी आयोजित की जाएगी।
दरअसल, लंबे समय से मगध यूनिवर्सिटी में रिजल्ट व परीक्षा का मसला पेंडिंग चल रहा है। छात्र यूनिवर्सिटी से लेकर पटना तक आए दिन आंदोलन कर रहे हैं। यहां तक कि अब सरकार के दरबार में भी यह समस्या गूंजने लगी है। यूनवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक गजेंद्र गदकर का कहना है कि पूर्व की निजी कंपनियां जिनसे यूनिवर्सिटी का करार था। वे दो कंपनियां थीं। एक नाम डाटा साफ्ट तो दूसरा का नाम एक्सलसीटीसी था। डाटा साफ्ट से हुए करार की अवधि पूरी हो गई थी जिसकी वजह से उससे काम नहीं लिया जा रहा था और वहीं एक्ससीटीसी कंपनी दागी हो गई थी।
इस वजह से आदेश था कि दोनों कंपनियों से कोई भी काम नहीं लिया जाए। इस वजह से रिजल्ट देने और परीक्षा लेने का काम खासा प्रभावित हो रहा था। अब नए आदेश के तहत फ्रेश टेंडर कॉल किया गया है। इसके तहत दो कंपनियां सलेक्ट हुई हैं। चूंकि टेंडर की प्रक्रिया टेक्निकल बिड व फाइनेंसियल बिड से होकर गुजरती है। टेक्निकल बिड का टेंडर खुल गया है। अब फाइनेंसियल बिड का टेंडर खुलना शेष रह गया है। फाइनेंसियल बिड संभवत: शुक्रवार को खुल जाएगा। इसके बाद जो भी कंपनी सलेक्ट होती है। उससे तेजी से काम लिया जाएगा और अगले 15-20 दिनों के अंदर एक- एक कर सभी पेंडिंग पड़े रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी।



Leave a Reply