बांका में अब पीने के शुद्ध पानी के लिए लोगों को पैसे देने पड़ेंगे। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के तहत हर घर नल जल योजना के शुद्ध पानी पीने के लिए लोगों को अब अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। इस योजना के तहत सभी घरों में नल का जल पहुंचाया गया। अब सभी घरों से 40 से लेकर 150 रुपया प्रति माह होल्डिंग टैक्स के साथ लिया जा रहा है।
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह ने बताया कि सरकार से मिले निर्देश के अनुसार अब सभी घरों से पानी का चार्ज उसके होल्डिंग टैक्स के अनुसार लिया जाना है। इसमें न्यूनतम 40 रुपया और अधिकतम 150 रुपया तक लिया जाएगा। इसकी वसूली शुरू हो गई है। इसमें अब तक 60 से 70 हजार रुपया चार्ज वसुला गया है।यह चार्ज सभी घरों से लिया जना है।
26 वार्ड के आठ हजार छ घरों को दिया गया है कनेक्शन
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 26 वाडों में नल-जल का कार्य किया गया है। इसमें से वार्ड नंबर दस और 12 में दो जल मीनार बनाया गया है। 26 वार्ड के आठ हजार छ घरों में नल-जल का कनेक्शन पहुंचाया गया है। इसमें से 1596 घरों में पीएचईडी और 6410 घरों में शहरी पेयजल योजना अंतर्गत। अमुर्त दो के तहत छुटे घरों में कनेक्शन के लिए वीजन 2025 को आधार मानकार पांच हजार नया कनेक्शन के लिए विभाग को आवेदन दिया है। एक जल मीनार पर लगभग 40 हजार रुपया खर्च किया गया है।
होल्डिंग टैक्स को बनाया गया आधार कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि धरेलू उपयोग के तहत पेयजल शुल्क लेने के लिए होल्डिंग टैक्स को आधार बनाया गया है। जिनके घर में नल कनेक्शन है और वे होल्डिंग टैक्स भी देते है। वैसे उपयोगकर्ता से ही जल का शुल्क लिया जाएगा। होल्डिंग टैक्स देते है लेकिन पानी कनेक्शन नहीं लिया है तो पानी चार्ज नहीं लिया जाएगा।



Leave a Reply