Breaking News

मुजफ्फरपुर में युवक की ह’त्या, रेलवे ट्रैक किनारे श’व फेंका:रात में खाना खाकर सोया, सुबह घर में नहीं मिला

मुजफ्फरपुर में हत्याओं का दौडर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। चार दिन से लगातार हत्याएं हो रही है। एक बार फिर जिले के सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज-चित्रगुप्त नगर स्थित रेलवे ट्रैक किनारे युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। मृतक की पहचान काजीमोहम्मदपुर थाना के माड़ीपुर के मोहम्मद जाहिद (32) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के भाई मोहम्मद साहिद समेत काफी संख्या में लोग पहुंच गए। सदर थाना के दरोगा मथुरा राम भी दलबल के साथ पहुंचे।

परिजन से पूछताछ करने के बाद शव के आसपास छानबीन की गई। वहां पर खून के निशान मिले। मृतक के भाई ने हटाया कर लाश को फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

राजगीर में काम करता था जाहिद

मृतक के भाई ने बताया की जाहिद शादीशुदा था। उसे एक आठ साल का बच्चा भी है। वह राजगीर में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। कुछ दिन पूर्व ही छुट्टी में घर आया था। रात को वह घर पर ही था। खाना खाकर सब लोग सोने चले गए थे। वह भी कमरे में चला गया था। अचानक सुबह उठे तो पाया की जाहिद घर में नहीं है। इसी बीच वे लोग खोजबीन कर रहे थे। तभी उसका शव मिलने की सूचना मिली।

किसी से कोई विवाद नहीं

परिजन का कहना है की वह तो यहां रहता भी नहीं था की किसी से दुश्मनी या विवाद हो। उसका किसी से झगड़ा भी नहीं हुआ था। पुलिस ने घटना के पीछे की वजह पूछी तो परिजन ने कहा की हमलोगों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। घटना से पूरा परिवार मर्माहत है। परिजन चित्कार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा की मौत कैसे हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.