Breaking NewsMAHARASHTRA

BreakingNews: नवी मुंबई में डेढ़ साल के बच्चे में कोरोना पॉजिटिव, पूरे इलाके में मचा ह’ड़कंप…

महाराष्ट्र  (Maharashtra ) में स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को नवी मुंबई (Navi Mumbai) में डेढ़ साल का एक बच्चा कोरोना वायरस (Coronavirus) पॉजिटिव पाया गया है. नवी मुंबई में कोरोनावायरस का यह आठवां मा’मला है. लड़के के दादा, एक मौलवी के संपर्क में आये थे, जो फिलीपींस के कुछ नागरिकों के संपर्क में आया था.

मौलवी के पॉजिटिव पाये जाने के बाद उनके परिवार के सदस्यों और एक घरेलू नौकर के नमूने टेस्ट के लिए भेजे गए. इसमें उनके बेटे और नौकर में कोरोना वायरस सं’क्रमण होने की पुष्टि की गई. उनकी बहू और उसके पोते के नमूने बाद में टेस्ट के लिए भेजे गए थे.

अधिकारी ने कहा कि बच्चे को इलाज के लिए मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि नवी मुंबई में 690 लोगों को होम क्वारंटीन की सलाह दी गई है. महाराष्ट्र में शुक्रवार को 28 नए कोरोनोवायरस मामलों का पता चला.

 85 वर्षीय डॉक्टर की मुंबई के निजी अस्पताल में मौत
28 नये मामले आने के साथ राज्य में कुल म’रीजों की संख्या 153 हो गई. इनमें से 15 नये मामले केवल सांगली जिले में आए है. इस बीच, 85 वर्षीय डॉक्टर की मुंबई के निजी अस्पताल में मौ’त हो गई है. संदेह है कि वह कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया था.

अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि निजी प्रयोगशाला की जांच में मृ’त डॉक्टर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि जांच रिपोर्ट का इंतजार है.

बयान के मुताबिक डॉक्टर के दो रिश्तेदार हाल में ब्रिटेन से लौटे थे और मृ’तक मधुमेह का मरीज था. उसके हृदय में पेसमेकर लगा था. स्वास्थ्य विभाग ने बयान जारी कर बताया कि दूसरी ओर राज्य में 24 मरीज संक्रमण से मुक्त होकर घर जा चुके हैं.

बताया कि शुक्रवार तक करीब 250 व्यक्ति ऐसे थे जिनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संदेह है या संक्रमितों के संपर्क में आने की पुष्टि हुई है और राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नये मरीजों में 15 सांगली जिले के इस्लामपुर के रहने वाले हैं और हाल में सऊदी अरब से आए व्यक्ति के परिवार के संपर्क में आए थे. बाद में उस परिवार के कुछ सदस्यों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

बयान के मुताबिक नागपुर में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में चार लोगों के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई. वहीं मुंबई और ठाणे में दो-दो नये मामले सामने आए हैं. पालघर, कोल्हापुर, गोंदिया और पुणे में एक-एक मामले आए हैं जबकि एक संक्रमित गुजरात का रहने वाला है.

अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पांच लोगों की मौ’त
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में सामने आए कुल संक्रमितों में से मुंबई से 51, पिम्परी चिंचवाड़ से 13, पुणे से 18, सांगली से 24, नवी मुंबई और कल्याण-डोम्बिविली से छह-छह, नागपुर से नौ, ठाणे से पांच, यवतमाल से चार, अहमदनगर से तीन, सतारा और पनवेल से दो-दो मामले शामिल हैं. इनके अलावा उल्हासनगर, औरंगाबाद, रत्नागिरी, वसई-विरार, पुणे ग्रामीण, सिंधुदुर्ग, पालघर, कोल्हापुर, गोंदिया में एक-एक संक्रमित पाए गए हैं.

राज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पांच लोगों की मौ’त हुई है. इस बीच,आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर जुट रही भीड़ से चिं’तित मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को एक बार फिर लोगों अपील की है कि अनुशासन में रहे और भीड़ से दूर रहे.

टेलीविजन के जरिये दिए संदेश में ठाकरे ने कहा कि सरकार ने आवश्यक वस्तुओं को 24 घंटे खोलने का फैसला किया है इसलिए कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते वे भीड़ न लगाएं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.