BIHARBreaking NewsSTATE

BreakingNews: बिहार में 1760 हुई कोरोना संदिग्धों की संख्या, 9 म’रीज मिले पॉजिटिव, अब तक 1 की मौ’त, मचा ह’ड़कंप..

पटना. बिहार में शुक्रवार की सुबह दो मरी’जों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद  कोरोना वायरस से सं’क्रमित (Corona virus infected) म’रीजों की संख्या 9 हो गई. हालांकि इसके बाद एक भी मा’मला पॉजिटिव नहीं आया है, लेकिन सं’दिग्धों की सूची में शुक्रवार को 304 नए लोग शामिल किए गए हैं. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना सं’दिग्धों की संख्या 1760 हो गई. बता दें कि गुरुवार तक 1456 लोग सर्विलांस में लिए गए थे.

कोरोना मरी’जों की संख्या 9 हुई पटना के अगमकुआं स्थित राजेंद्र मेडिकल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (RMRI) के निदेशक डॉ. प्रदीप दास के अनुसार शुक्रवार को दो लोगों की अंतिम रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इनमें एक सिवान जिले का युवक है जो हाल ही में दुबई से लौटा था. वहीं दूसरा संक्रमित युवक नालंदा जिले के नगरनौसा का निवासी है. वह उसी पटना के जगनपुरा स्थित सरनाम अस्पताल का कर्मचारी है जिसमें मुंगेर निवासी संक्रमित युवक भर्ती हुआ था.

पटना के अगमकुआं स्थित राजेंद्र मेडिकल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (RMRI) के निदेशक डॉ. प्रदीप दास के अनुसार शुक्रवार को दो लोगों की अंतिम रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इनमें एक सिवान जिले का युवक है जो हाल ही में दुबई से लौटा था. वहीं दूसरा संक्रमित युवक नालंदा जिले के नगरनौसा का निवासी है. वह उसी पटना के जगनपुरा स्थित सरनाम अस्पताल का कर्मचारी है जिसमें मुंगेर निवासी संक्रमित युवक भर्ती हुआ था.

संक्रमित दोनों लोगों के गांवों को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है. इन लोगों के संपर्क में आए सभी स्वजन के साथ अन्य लोगों को क्वारंटाइन कर उनके नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे.

दो संदिग्धों की मौ’त से दह’शत

वहीं, बेगूसराय में गुरुवार की रात कोरोना के दो संदिग्ध की मौ’त के बाद द’हशत है. बछवाड़ा थाना क्षेत्र की गोविंदपुर पंचायत के गांव में युवक और साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की सनहा पंचायत के गांव में वृद्धा की मौ’त हुई है.

दोनों कुछ दिन पूर्व दूसरे राज्य से अपने गांव आए थे. दोनों के सैंपल पटना आरएमआरआइ भेजे गए हैं. दोनों के परिवार के एक दर्जन से ज्यादा लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है.

अस्पताल से संदिग्ध म’रीज फ’रार

उधर भागलपुर के मायागंज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से कोरोना वायरस के दो सं’दिग्ध मरीज फरार हो गए. इसकी सूचना अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरसी मंडल ने जिलाधिकारी को दी है. दोनों संदिग्ध मरीज ममलखा और खरीक के हैं.

70 संदिग्धों की होगी जांच

शुक्रवार को उन्हें भर्ती किया गया था और सैंपल भी लिए गए हैं. बताया जा रहा है कि मायागंज अस्पताल से डॉक्टरों की एक टीम शनिवार को मुंगेर जाएगी. अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि वहां 70 संदिग्ध लोगों की जांच करनी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.