Breaking News

मुजफ्फरपुर में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थिति में मौ’त:काम करने के लिए निकले थे घर से, अचानक रास्ते में हो गई मौ’त

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के दीघडा चौक के पास संदिग्ध परिस्थिति में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। वे काम करने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक से रास्ते में उनकी मौत हो गई। वे सड़क किनारे पड़े हुए थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें देखकर पुलिस को सूचना दी।

सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन की गई। पता लगा की उसकी मौत हो चुकी है। पुछताछ करने पर मृतक की पहचान मिठनपुरा के देवेंद्र दास (50) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर उनके परिजन मौके पर पहुंचे।

मृतक के भतीजा आकाश ने बताया की वह राजमिस्त्री का काम करते थे। उनके 5 बच्चे हैं। जिसका पालन पोषण उसी मजदूरी से चलता था। आज वे मजदूरी करने के लिए निकले थे तभी लोगों के द्वारा सूचना प्राप्त हुई की उनकी मौत हो गई है। जिसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने साथ लेकर जा रहे हैं। परिजन हार्ट अटैक से मौत होने की बात बता रहे हैं। पुलिस सभी एंगल पर जांच कर कारवाई करने में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.