Breaking News

शेखपुरा में नाबालिग लड़की का अपहरण मामला:अगवा करने वाले फरार युवक का पिता गिर’फ्तार, साढ़े चार वर्ष पहले हुआ था अप’हरण

शेखपुरा। एक नाबालिग बालिका का अपहरण किए जाने के मामले में साढ़े चार वर्षों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी के पिता समरनाथ सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली। छापामारी का नेतृत्व जिले के शेखोपुर सराय थाना के थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार ने की।

इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि गत 14 मई 2018 को स्थानीय क्षेत्र के क्षेमा गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी अगवा बालिका के पिता द्वारा थाने में दर्ज कराई गई थी। उक्त मामले में क्षेमा गांव के ही एक युवक धनराज कुमार सिंह सहित उसके परिवार वालों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी युवक के पिता समरनाथ सिंह को भी अभियुक्त बनाया गया था। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे है। जबकि अगवा बालिका की भी अब तक बरामदगी नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि अपहरण के इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी के पिता समरनाथ सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर उनके घर पर छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया गया।उन्होंने बताया कि हाल में ही फरार आरोपी छुपकर अपना गांव पहुंचे थे। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.