नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां शिक्षक ने स्कूल में जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। इसके बाद महिला शिक्षक कर्मियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। स्कूल की शिक्षिका के द्वारा पूरी वीडियो को कैमरा में कैद किया गया। नशे की हालत में हंगामा कर रहे सहायक शिक्षक किशोरी प्रसाद रमन के खिलाफ अधिकारी को आवेदन दिया गया
पीड़ित शिक्षिका ने कहा कि शराब के नशे में स्कूल पहुंचकर स्कूल के ही शिक्षक के द्वारा बच्चों के सामने काफी हंगामा किया गया वह हमारे साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया है। उन्होंने बताया है कि जिले के रजौली थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपालपुर में नशे की हालत में एक शिक्षक ने जमकर उत्पात मचाया।
आवेदन में कहा गया कि मेरे ही स्कूल के किशोरी प्रसाद रमन सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जो 18 नवंबर को शराब पीकर स्कूल आए और नशे में मेरे साथ गाली गलौज करने लगे। साथ ही इस दौरान उन्होंने मुझे मारने की धमकी भी दी। काफी नशे की हालत में थे अब बच्चों के सामने भी जमकर हंगामा किए हैं अधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाए हैं। बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद भी ऐसे शिक्षक अवैध शराब पीकर स्कूल में आएंगे तो बच्चों को शराब से दूर रहने की बात कैसे कहा जा सकता है।




Leave a Reply