शराब माफिया को पकड़कर छोड़ने के मामले में मुजफ्फरपुर जिले के औराई थानेदार नप गए। एसएसपी जयंतकांत ने थानेदार दिलीप कुमार को जांच में दोषी पाए जाने पर सस्पेंड कर दिया है। इसकी पुष्टि एसएसपी ने की है। बताया की थानेदार के खिलाफ पिछले दिनों एक मामला सामने आया था। जिसमे पता लगा था की पंचायत समिति सदस्य के पति राकेश सहनी को पुलिस ने शराब के केस में हिरासत में लिया था। उसे हाजत में बंद किया गया था। इसी दौरान किसी ने उसकी तस्वीर खींचकर सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया। कुछ देर बाद थानेदार ने उसे छोड़ दिया। पूछने पर टालमटोल जवाब दिया था। मामला एसएसपी तक पहुंच गया था। उन्होंने डीएसपी पूर्वी को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। डीएसपी पूर्वी ने इस मामले की जांच में इसमें थानेदार पर लगे आरोप सत्य पाए गए। उन्होंने रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी। इसी रिपोर्ट के आधार पर उन्हें सस्पेंड कर दिया।
बता दें की मामला दो महीना पहले का है। राकेश को छोड़ने के बाद जब वरीय अधिकारी ने संज्ञान लिया तो दोबारा उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी की। लेकिन, वह पकड़ में नहीं आ सका। सूत्र बताते हैं की हिरासत में लेने के बाद कई सफेदपोश ने उसे छोड़ने के लिए पैरवी भी की थी। जिसके बाद थानेदार ने उसे छोड़ दिया था। लेकिन हाजत वाली तस्वीर वायरल होने के कारण थानेदार इसे छुपा नहीं सके। जबकि उस समय उन्होंने कहा था की राकेश को पकड़ा ही नहीं गया है।




Leave a Reply