Breaking News

शेखपुरा में कुर्की जब्त के दौरान हत्यारे ने किया सरेंडर:दहेज के लिए की थी पत्नी की हत्या, साल भर से चल रहा था फरार

शेखपुरा में दहेज की खातिर नवविवाहिता की हत्या करने के एक मामले में साल भर से फरार चल रहे आरोपी के घर कोर्ट के आदेश पर कुर्की -जब्ती करने पहुंची पुलिस के दबाव में हत्यारोपी पति राहुल यादव ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया। इस बाबत शेखोपुर सराय थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि तीन साल पहले स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रेमचंद बीघा गांव निवासी भीम यादव के पुत्र राहुल यादव की शादी सदर प्रखंड के हथियावा ओपी के सरिका गांव में हुई थी।

शादी के कुछ महीनों बाद ही पति सहित ससुराल वालों द्वारा विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। बाद में उसकी हत्या ससुराल वालों ने मिलकर कर दी थी। घटना के संबंध हत्या की एक प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज कराई गई थी। पति राहुल यादव सहित अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में फरार पति नालंदा जिला में छुपकर रह रहा था।

कोर्ट के आदेश पर जब पुलिस उसके घर की कुर्की – जब्ती करने पहुंची। तब फरार हत्यारोपी ने पुलिस दबिश में आत्मसमर्पण कर दिया। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।हालांकि अन्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.