Breaking News

गया में सम्राट जरासंध की जयंती बहाने राजनीति तेज:पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने कहा – पूर्वजों को भूलनेवाले समाज का मिट जाता है वजूद

गया जिले के कोंच प्रखंड के सिंघड़ा मठिया में महाभारत काल के चर्चित योद्धा रहे मगध सम्राट जरासंध की भव्य तरीके से जयंती के बहाने प्रदेश की राजनीति में उचित और बेहतर स्थान की मिलने की बातें कहीं गई। इस मौके पर पूर्व कृषि मंत्री प्रेम कुमार और टिकारी विधायक अनिल सिंह ने जरासंध समिति के लोगों की हौसला अफजाई की व जरासंध के पदों पर चलते हुए प्रदेश की राजनीति में मुकाम हासिल करने की अपील की।

जयंती के मौके पर सिंघड़ा मठिया गांव में बड़ी संख्या में मगध के विभिन्न जिलों के जरासंध के अनुयायी पहुंचे। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार और हम पार्टी के टिकारी से विधायक अनिल कुमार सिंह ने किया।

इस मौके पर पूर्व कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि जरासंध एक अद्भुत योद्धा थे। उनके सामने अच्छे-अच्दे योद्धाओं ने घुटने टेके हैं। उन्हें मगध सम्राट की संज्ञा दी गई थी। उनके राज में प्रजा भी काफी सुखी थी। समाज हित में उनके कार्य अतुलनीय रहे हैं। मगध सम्राट जरासंध के पद चिह्नों पर चलते हुए समाज के लोगों को आगे बढ़ना होगा। यही नहीं समाज को साथ लेकर चलना होगा।

उन्होंने कहा कि जो समाज अपने समाज के महान व्यक्तियों को भूल जाता है। वह मुख्य धारा से पिछड़ जाता है। उसका वजूद भी मिट जाता है। लिहाजा अपने पूर्वजों और समाज के महान व्यक्तियों के पद चिह्नों पर चलते हुए समाज को आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके पर सहेंद्र चंद्रवंशी, सुनील चंद्रवंशी, पप्पू और मुकेश ने समाज को जोड़कर चलने और समाज में राजनीति चेतना जागृत करने की बात कहीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.