Breaking News

शेखपुरा में श’राब के अड्डों पर पुलिस की छापेमा’री:800 लीटर अर्धनिर्मित शरा’ब बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार

शेखपुरा में गुप्त सूचना के आधार पर कोरमा पुलिस ने शुक्रवार को मुरारपुर गांव में संचालित शराब निर्माण के कई अड्डों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी का नेतृत्व कोरमा थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार ने किया

छापेमारी के दौरान बर्तन छोड़ भागे तस्कर

छापेमारी के दौरान बर्तन छोड़ भागे तस्कर

पांच शराब तस्कर हुए फरार

छापेमारी के दौरान पुलिस को 800 लीटर अर्ध निर्मित शराब सहित शराब निर्माण के उपयोग में लाए जाने वाले 7 भट्ठी, 7 रसोई गैस सिलेंडर, कई यंत्र और अनेकों उपकरण बरामद किया गया है, जबकि रंगे हाथ दो तस्करों में मुरारपुर गांव के कारू राम के पुत्र रोहित राम तथा ब्रह्मदेव राम के पुत्र मोहन राम को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इस पूरे मामले में थाना अध्यक्ष ने बताया कि छापामारी के दौरान एक सौ लीटर निर्मित शराब को तस्करों ने पुलिस को देखकर निर्माण स्थल पर ही फेंक कर बर्बाद कर दिया। उन्होंने बताया कि निर्माण स्थल से बरामद 800 लीटर अर्धनिर्मित शराब को पुलिस दल ने घटनास्थल पर ही बहाकर नष्ट कर दिया। जबकि अन्य सामग्री और शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया है।उन्होंने कहा कि छापामारी के दौरान पांच की संख्या में तस्कर पुलिस को चकमा देकर निकल भागने में सफल हो गए, लेकिन फरार हुए सभी तस्करों को चिन्हित कर लिया गया है, जिसमे मुरारपुर गांव के ही राजन कुमार ,झिंगन राम,विकास कुमार , धनेश्वर राम उर्फ धानी तथा धनश्याम कुमार का नाम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी सात तस्करों के विरुद्ध एक प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज किया गया है, जबकि गिरफ्तार दोनो तस्कर को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.