कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड के एक क्लीनिक में एक मरीज की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेलावं थाना क्षेत्र के बेलावं निवासी स्वर्गीय रामाधार सिंह का 50 वर्षीय पुत्र काशीनाथ सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भगवानपुर के निजी क्लीनिक आरबी हेल्थ क्लिनिक सेंटर और फैक्चर हॉस्पिटल में एक डाॅक्टर को दिखाया गया था, जिनके बाएं पैर में दर्द था तो डॉक्टर ने बोला कि पैर में रॉड लगाकर ठीक कर दिया जाएगा, लेकिन ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत हो गई है।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
क्या कहते हैं मृतक के भाई
वही इस संबंध में मृतक के भाई राजनाथ सिंह ने बताया कि पैर में दर्द था, जहां डॉक्टर द्वारा चीर-फाड़ करने के दौरान मरीज की मौत हो गई, लेकिन डॉक्टर द्वारा बोला गया कि यहां से चंदौली हॉस्पिटल के लिए ले जाइए। वहीं जब चंदौली ले जाया गया तो वहां के चिकित्सक ने कहा कि मरीज पहले ही मर चुका है, जिसके बाद वापस लौटने पर डाक्टर क्लीनिक बंद कर वहां से भाग गया था, जिसके बाद परिजन वहां हंगामा करने लगे । वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया।
क्या कहती है मृतक की पत्नी
वही इस संबंध में मृतक की पत्नी इंद्रावती देवी ने बताया कि भगवानपुर सरकारी अस्पताल के बगल में सुभाष डॉक्टर के द्वारा एक क्लीनिक खोला गया है। उसी क्लीनिक में वह अपने पति का इलाज कराने पहुंची, जहां ऑपरेशन के दौरान ही पति की मौत हो गई, जिसके बाद वहां से दो-तीन चिकित्सक आए हुए थे और बाहर से वह अपने वाहन से वहां से निकल पड़े। इधर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है7 फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है।




Leave a Reply