जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के हरनाहा गांव से दबंगों ने एक हार्डवेयर व्यवसाई को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट किया। वही उसके साथ एक सहयोगी को भी बुरी तरह से मारपीट किया जिसमें दोनों घायल हो गया। जबकि दबंगों ने व्यवसाई से 15 लाख रुपए भी छीन लिया। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
घायल की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के हरनाहा गांव निवासी अजीत कुमार पिता विशुन यादव घर हांसडीह सौदागर यादव पिता जलधर यादव हरनाहा के रूप में की गई है। बताया जाता है कि व्यवसाई अपने दुकान में था। तभी महिसोडी सिकंदरा रोड स्थित लगमा नाहर समीप रहने वाले रितेश कुमार सहित 10 से 12 लोग के हार्डवेयर व्यवसाई के दुकान में पहुंचा और उसे बताया कि उसके भाई द्वारा कोचिंग में मारपीट की गई है और उसे पकड़ कर पहले महिसोडी लाया गया।
उसके बाद उसे लगमा हवाई अड्डा ले गया जहां दबंगों ने दोनों को मारपीट कर 15 लाख रुपए भी छीन लिया और दोनों को बंधक बनाकर बनाकर पिटाई करता रहा। इसमें दोनों का घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां टाउन थाने के अवर निरीक्षक कृष्ण प्रसाद सिंह मारपीट करने का मामले की जांच कर रही है। घायल व्यवसाई ने बताया कि उसके पास दुकान का ₹15 लाख रुपए था जिसे दबंगों ने मारपीट कर लूट लिया। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।




Leave a Reply