सुपौल जिला मुख्यालय स्थित पब्लिक लाईब्रेरी एंड क्लब में शुक्रवार की सुबह 10 बजे नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का शुभांरभ किया गया। इसका शिविर का आयोजन मारवाड़ी युवा मंच की ओर से किया जा रहा है। जहां जिले के आंख रोगियों की मुफ्त जांच कर उन्हे दवा दी जा रही है। इसके लिए शिविर में सुबह से ही रजिस्ट्रेशन कराने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब 11 बजे 350 से अधिक लोग जांच कराने के लिए रजिस्ट्रेन करा चुके थे। जबकि इसके बाद भी अन्य लोगों रजिस्ट्रेशन जारी था।
शिविर में मारवाड़ी युवा मंच की ओर से 500 से अधिक रोगियों के जांच का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए शिविर में जांच करने अररिया जिले के फारबिसगंज स्थित लायंस नेत्रालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सरोज कुमार, डॉ राजीव कुमार के साथ टेक्नीकल सपोर्ट टीम में रॉबिन कुमार, मनीष कुमार, मो रईस शामिल हैं। जबकि शिविर में स्थानीय डॉ बीके यादव, डॉ नूतन वर्मा, डॉ प्रदीप कुमार शर्मा लोगों की जांच कर रहे हैं। शिविर के व्यवस्थाक के रूप में लायंस नेत्रालय के व्यवस्थापक सुमित अग्रवाल एवं लक्ष्मण झा उपस्थित थे।

वहीं मारवाड़ी युवा मंच सुपौल के जिलाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच का जिले में पुर्नगठन किया गया है। पूर्व में भी मंच की ओर से सामाजिक हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इधर, पुर्नगठन के बाद भी मंच की ओर से छोटे-छोटे कई कार्य किए गए। लेकिन हमलोग चाहते हैं कि जिले में मारवाड़ी युवा मंच की ओर से बड़े पैमाने पर सामाजिक हित में कार्य किए जाएं। इसी को ध्यान में रख कर मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें डॉक्टरों की टीम लोगों का आंख जांच कर उन्हें मुफ्त दवा का वितरण कर रही है। वहीं शिविर में आए सुपाैल शहर के वार्ड 17 निवासी 60 वर्षीय मो. इरफान अंसारी ने बताया कि आंख से दिखाई नहीं देता है। वह बाहर जाकर इलाज कराने में सक्षम भी नही हैं।




Leave a Reply