Breaking News

शेखपुरा में घर में घुसकर मां-बेटी की बे’रहमी से पि’टाई:महिलाओं के बीच कहासुनी से बढ़ा मामला

शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत कसार सहायक थाना क्षेत्र के वृदावन गांव में शुक्रवार के दिन मामूली कहासुनी को लेकर बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला और उसकी बेटी को लाठी और डंडे से बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में 48 वर्षीय माया देवी और उनकी 20 वर्षीय पुत्री रिंकी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सदर अस्पताल में चल रहा है घायलों का इलाज

सदर अस्पताल में चल रहा है घायलों का इलाज

दो महिलाओं के बीच हुई थी झड़प

वहीं घायलों को स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए शेखपुरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में घायल रिंकी कुमारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि दो महिलाओं के बीच कहासुनी हो रही थी, जिसके बाद कुंदन प्रसाद के भाई चंदन प्रसाद और कुंदन प्रसाद के पुत्र छोटू कुमार ने घर में घुसकर बेरहमी से मारपीट किया है, जिसके कारण मां और बेटी दोनों घायल हो गए। जिसको इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस से शिकायत की गई है। वहीं थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार ने कहा कि घटना के संबध में लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी। उधर इस घटना के बाद गांव में दोनो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.