Breaking News

बांका में प्रेस का स्टिकर लगा शराब तस्करी का मामला:पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार, 154 लीटर विदेशी शराब बरामद

बांका में बोलेरो पर प्रेस का स्टिकर लगा शराब तस्करी का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस ने प्रेस स्टिकर लगे वाहन से 154 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

लंबे समय से कर रहा था तस्करी

ताजा मामला बांका के बौसी थाना क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार को 11 बजे एक बोलेरो वाहन पर प्रेस का स्टिकर लगाकर शराब की तस्करी की जा रही थी। इसका खुलासा उस समय हुआ जब बौसी पुलिस ने महावीर चौक के पास प्रेस लिखी एक बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली, इस दौरान 154 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस दौरान शराब तस्कर ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। गिरफ्तार शराब तस्कर ने अपनी पहचान भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भीमकिता निवासी ब्रजेश कुमार यादव के रूप में हुई है। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार शराब तस्कर ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि लंबे समय से वह प्रेस का स्टिकर लगा गाड़ी से शराब की तस्करी कर रहा था।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

इस पूरे मामले में बौसी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि प्रेस लिखी बोलेरो वाहन से 154 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। गिरफ्तार शराब तस्कर से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.