ध्यान दें….नगर आयुक्त के आदेशानुसार गुरुवार से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलेगा। आप अपनी दुकान के आगे किसी तरह का अतिक्रमण नहीं करें। नाला काे बाधित नहीं करें। अतिक्रमण हटाने के साथ निगम प्रशासन की ओर से जुर्माना भी वसूल किया जा सकता है। उक्त घाेषणा माइक से बुधवार काे इमलीचट्टी, स्टेशन राेड से लेकर माेतीझील हाेते हुए कल्याणी तक की गई। इसी राेड में गुरुवार काे निगम प्रशासन की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलेगा।
इमलीचट्टी स्टैंड के पास ज्यादा अतिक्रमण
इमलीचट्टी में बस स्टैंड के पास ही सबसे ज्यादा अतिक्रमण है। यहां राेड पर ही मांस भूनने के साथ बेंच-टेबल लगा कर हाेटल चलाया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने के बावजूद फिर से कब्जा कर लिया जा रहा है। कमाेवेश इसी तरह की स्थिति माेतीझील फ्लाईओवर के नीचे भी है। गुरुवार काे निगम की ओर से दाे पाली में सिटी मैनेजर विष्णु प्रभाकर व प्रवर्तन प्रभारी राम लाल शर्मा के नेतृत्व में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलेगा।
पहली पाली में स्टेशन राेड व इमलीचट्टी में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलेगा। दूसरी पाली में माेतीझील फ्लाईओवर से कल्याणी तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के बाद फिर से कब्जा करने पर जुर्माना की भी वसूली हाेगी।




Comment here