Breaking News

भोजपुर में प्रेमी की पी’ट-पी’टकर ह’त्या:रात में शादीशुदा प्रेमिका के घर पकड़ाया, बंधक बनाकर की गई पिटाई

भोजपुर जिले में अपने बचपन के प्यार रात में मिलने जाना एक युवक को महंगा पड़ गया। शादीशुदा प्रेमिका के ससुराल वालों ने उसे बंधक बना लिया। फिर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे हादसा दिखाने के उद्देश्य से छत से नीचे फेंक दिया। मामला कृष्णागढ़ थाना इलाके के सोहरा गांव का है।

जानकारी मिलने पर थाना इंचार्ज अरविंद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच को लेकर एफएसएल टीम बुलाई है। थाना प्रभारी ने प्रेम-प्रसंग में ही हत्या किए जाने की बात कही है। मृतक के शरीर के कई जगह जख्म के निशान मिले हैं। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।

प्रेमिका रूबी।

प्रेमिका रूबी।

बचपन से था अफेयर, प्रेमिका की शादी के बाद भी था रिलेशन
जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के धमवल गांव निवासी दया शंकर तिवारी का 25 वर्षीय पुत्र चंदन तिवारी है। वह उत्तर प्रदेश के बनारस में एक आचार्य के साथ रहकर पूजा–पाठ करता था। चंदन अपने तीन भाई दिलीप, अंजनी और दो बहन निशा व नेहा से छोटा था।

बताया जा रहा है कि उसकी प्रेमिका रूबी कुमारी भी धमवल गांव की ही रहने वाली है। शादी से पहले से ही दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बीच वर्ष 2018 में रूबी कुमारी की शादी कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव निवासी राजू पासवान के साथ हो गई। शादी के बाद रूबी की दो संतानें भी हैं। लेकिन वह बराबर प्रेमी के संपर्क में थी। वह अक्सर रात में उससे मिलने भी जाता था।

सोमवार की रात भी रूबी ने चंदन तिवारी को मिलने के लिए बुलाया था। दोनों को कमरे में रूबी के ससुराल वालों ने पकड़ लिया। रूबी के अनुसार वह भागने के क्रम में छत से गिर पड़ा था। हालांकि पुलिस के अनुसार रूबी के पति व ससुराल वालों ने उसे पकड़ कर बंधक बना लिया और लाठी-डंडों से बेहरमी से पिटाई कर दी। फिर उसे छत से नीचे गिरा दिया गया।

युवक के शव की जांच करती पुलिस।

युवक के शव की जांच करती पुलिस।

चंदन के परिजन बता रहे जमीन विवाद, रूबी ने भी रिलेशन नकारा
इधर मृत चंदन के परिजन सुरेश तिवारी ने बताया कि कल दोपहर में वो बनारस से गांव आया था। रात आठ बजे गांव के कुछ लोगों के साथ बर्थडे पार्टी में गया। हमलोगों को आज सुबह पता चला कि चंदन की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई है। हालांकि सुरेश तिवारी ने हत्या की वजह रूबी के परिवार से पहले से चल रहे जमीन विवाद को बताया है।

वहीं पुलिस हिरासत में ली गई प्रेमिका रूबी ने बताया कि चंदन और उसके बीच कोई रिलेशन नहीं है। मेरे पति के साथ कुछ बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी में चंदन ने मेरे पति को छुरा मारा। इसके बाद मारपीट के दौरान यह घटना घटी है।

पुलिस बता रही प्रेम-प्रसंग में हत्या
मामले में कृष्णागढ़ थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया है कि चंदन और रूबी के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कल रात में चंदन रूबी से मिलने के लिए उसके ससुराल सोहरा गांव पहुंचा हुआ था। दोनों को एकसाथ कमरे में देख पति और ससुराल वाले बौखला गए। उसके बाद चंदन की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने प्रेमिका रूबी कुमारी, उसके पति राजू पासवान, ससुर एवं देवर को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ चल रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.