सर्दियों का मौसम आते ही चोरी की घटनाएं शहरी इलाकों में बढ़ गयी है। हर दिन दुकान और मकन के ताले टूट रहें हैं। ताजा मामला बिहार शरीफ के सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके के बसारबीघा मोहल्ले का है। जहाँ बंद पड़े शिक्षक के मकान का ताला तोड़कर नगदी जेवरात समेत 5 लाख के सामान की चोरी बदमाशों के द्वारा कर ली गई है।
पीड़ित शिक्षक बसार विगहा निवासी भूषण कुमार ने बताया कि वे देर शाम अपने परिवार के साथ किसी काम को लेकर परिवार के यहां थरथरी गए थे। जिसका फायदा बदमाशों ने उठाया। स्टोरवेल के अंदर रखे डेढ़ लाख नगदी, सोने के चांदी के आभूषण समेत पांच लाख के सामान की चोरी कर ली गई। मंगलवार को पड़ोसियों ने इसकी सूचना उन्हें दी । इसके बाद वे लोग आनन-फानन में लौटे तो घटना का खुलासा हुआ। घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में नशेड़ियों और जुआरियों का जमावड़ा लगा रहता है ।पुलिस भी रात्रि गस्ती में डंडी मारी करती है। यही कारण है कि लूट,चोरी और छिनतई की घटना आम हो गई है।
इस संदर्भ में सोहसराय थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि शिक्षक के द्वारा 5 लाख चोरी की बात बताई गई है। सूचना मिलने पर पुलिस जांच के लिए घर पहुँची थी। मामले की जांच की जा रही है जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।



Leave a Reply