सीतामढी में शिक्षा विभाग के बार बार निर्देश के बावजूद छात्र छात्राओं का डेटा एंट्री नही कराया गया। जिसमें जिले के 17 हेडमास्टर और एक रिटायर्ड मौलवी पर कार्रवाई करने को बात कही जा रही। इसको लेकर डीपीओ डॉ. अमरेन्द्र कुमार पाठक ने डीईओ से संबंधित हेडमास्टरों के विरुद्ध प्रपत्र क गठित कर कार्रवाई की अनुशंसा की है।
डीपीओ ने संबंधित हेडमास्टरों की सूची जारी कर डीईओ से कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए कहा है कि संबंधित हेडमास्टरों को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न लाभुक योजना को केन्द्रीयकृत रुप में एनआईसी द्वारा विकसित मेधासॉफ्ट पोर्टल पर बच्चों का डाटा इंट्री का निर्देश दिया गया था। पिछले माह से ही बार-बार निर्देश दिये जाने के बावजूद जिले के 17 स्कूलों के हेडमास्टरों द्वारा पोर्टल पर डाटा इंट्री प्रारंभ नहीं किया गया है।
17 स्कूलों के हेडमास्टर की सूची
प्राइमरी स्कूल चांदपुरा न्यू की आशा कुमारी, बेलसंड के मदरसा जामिया मोनीरूल बनात रूपौली के मासूमा कौसर, बोखड़ा के प्राइमरी स्कूल भीम टोल सतेरह के उमाशंकर कुमार, बथनाहा प्रखंड के मदरसा मदीनटूल ओलूम गोरहिया टोला के हेडमास्टर सबीला खातून, मदरसा रियाजूल ओलूम दारूल बनात हरपुर भलहा के मोसरत अरा व डुमरा के मदरसा हमिदिया दारूल बनात हुसैना मेहसौल के ज्याउर रहमान, मेजरगंज के मिडिल स्कूल मौदह के संजय कुमार, नानपुर के मिडिल स्कूल सरीफपुर उर्दू के हायातूश सलेहीन, प्राइमरी स्कूल गौरी चट्टी के रंजीत पासवान, परिहार के मदरसा मिसबाहूल ओलूम गोरहारी के मो. राजी हैदर व मदरसा रहमानिया अंदौली के मो. सदरे आलम, पुपरी के प्राइमरी स्कूल भीठा गर्ल्स की बबी कुमारी, रुन्नीसैदपुर के प्राइमरी स्कूल गोविंदपुर टोला के शारदा मोहन सिंह, सुप्पी के मदरसा अरबिया इमादूल ओलूम के खुर्शीद रबानी, सुरसंड के मदरसा आउमेटूल अरबिया इसलाहूल मूसेलमीन चकनी के मो. जाहीर अबास, मदरसा गौसिया ताहीरुल ओलूम शमशेरपुर कुम्मा के मो. आशफीक अहमद व प्राइमरी स्कूल भलूआही के हेडमास्टर योगेश्वर कुमार मुखिया के विरुद्ध एसएसए डीपीओ ने कार्रवाई की अनुशंसा की है।



Leave a Reply