जमुई में उत्पाद पुलिस ने शराब पीने वाले और बेचने वालों के खिलाफ महा छापेमारी अभियान चलाया था। जिसमें सोमवार की देर रात तक उत्पाद पुलिस ने जिले के बरहट, सिकंदरा, लक्ष्मीपुर, सोनो, चकाई, चंद्रदीप, झाझा सहित अन्य इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें 55 शराब पीने वालों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 5 शराब तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।/
इस बात की जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक संजीव ठाकुर ने बताया कि सोमवार को जमुई, लखीसराय, शेखपुरा उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया था। जिसमें जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया गया था। जिसमें 55 शराब पीने वालों तथा 5 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जबकि भारी मात्रा में शराब भी बरामद किया गया है।
सभी को शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि उत्पाद विभाग के अपर सचिव केके पाठक के निर्देश पर प्रत्येक महीने शराब पीने व बेचने वालो के खिलाफ महा अभियान चलाया जाता है। उसी की तहत कारवाई की गई। जिसमे पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली ।



Leave a Reply