सीवान में एक भूमि विवाद को लेकर दो पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष का मामला प्रकाश में आया है। जिसका एक वीडियो भी अब सामने आया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो परिवार के लोग लाठी-डंडों से एक दूसरे पर जानलेवा हमला कर रहे है। ऐसा लग रहा है कि पूरा इलाका युद्ध क्षेत्र में तब्दील हो गया हो। यह वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है। जिसे अब सोशल मीडिया पर जारी किया गया है।
पूरा मामला सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के जोगापुर कोठी सरया गांव का है। इस मामले में एक पक्ष से पीड़ित महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले 9 लोगों के खिलाफ सीवान महिला थाने में भूमि विवाद के बहाने मारपीट व छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने दी गई अपनी शिकायत में बताया है कि उनके पड़ोसी भूमि विवाद बताकर उनके तथा उनके परिवार के साथ हमेशा मारपीट की घटना को अंजाम देते है। यह लोग हमारे साथ छेड़खानी करते हैं।

पीड़िता ने अपने ही पड़ोसी मुकेश श्रीवास्तव, चुमन श्रीवास्तव, मुन्ना श्रीवास्तव, भूषण श्रीवास्तव, बिट्टू श्रीवास्तव, अंशु श्रीवास्तव, प्रीति कुमारी, ईबी कुमारी, अनिशा कुमारी को मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे की जान लेने की नीयत से तुले हुए है। दोनों पक्ष में जमकर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चल रहे है। घटना में दोनों पक्ष से करीब 8 लोग जख्मी भी है। एक पक्ष से थाने में शिकायतकर्ता महिला के पति का सिर फट जाने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गये है। उनका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है।
घटना के बाद महिला थाने की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना में दूसरे पक्ष के मुकेश श्रीवास्तव का कहना है कि उनके भूमि पर महिला द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है। उसी में कहासुनी हुई थी पहले उन्हीं लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया।



Leave a Reply