मुजफ्फरपुर मे छठ घाट पर दोस्त के साथ प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी मो. निहाल उर्फ अयान की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन युवक को गिरफ्तार किया है। मौके से मुख्य आरोपी शंभु साहब फरार हो गया। तीनों मिलकर मुख्य आरोपी को संरक्षण दे रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर कांटी पुलिस ने महरथा गांव मे छापेमारी कर तीनो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों मे सिवाईपट्टी के धीरज कुमार शाह, सरैया के माधौल निवासी सुनील शाह व बसंतपुर पट्टी निवासी रामकुमार शाह शामिल हैं
मामले को लेकर डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि छठ पर्व के समय बृह्मपुरा के मो. निहाल उर्फ आयान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। कांटी थाना मे मामला दर्ज किया गया था। इसमें एक टीम को गठित किया गया था। मामले मे मुख्य आरोपी प्रेमिका का पिता शंभु शाह समेत अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। इसी बीच गुप्त सूचना मिली की शंभु शाह महरथा गांव मे है। मौके पर पुलिस पहुंची तो तीन आरोपियों को पकड़ा गया। मौके से शंभु फरार हो गया। तीनों को पकड़ा गया।
पूछताछ मे पता चला कि तीन युवक शंभु के रिश्तेदार हैं। उसे गिरफ्तारी से बचाने के लिए तीनों योजना बना रहे थे। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कुर्की के लिए इस्तेहार चस्पाया जायेगा। इसके लिए कोर्ट मे अर्जी दी जायेगी। ताकि, आगे की कार्यवाई की जा सके।
छठ घाट पर प्रेमिका से गया था मिलने
बताते चले कि मो. निहाल छठ पूजा के दिन प्रेमिका से मिलने के किये घाट पर गया था। इसी दौरान उसपर हमला कर दिया गया था। उसकी जमकर पिटाई की गई थी।इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, उसके साथी की भी बांधकर पिटाई की गई थी। बताया गया था कि प्रेमिका के घर वालों ने छेड़खानी का आरोप लगाकर प्रेमी को पकड़ लिया। फिर वहां मौजूद भीड़ ने युवक को घेरकर बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दिया था।




Leave a Reply