Breaking News

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान:मोतीझील पुल के नीचे पार्किंग स्थल पर कब्जा

शहर की सड़कों पर गाड़ियां पार्क कर देने के कारण पांच मिनट की दूरी तय करने में लाेगाें काे आधे घंटे लग रहे हैं। मोतीझील में जहां नगर निगम ने पार्किंग स्थल तय कर रखा है, वहां अतिक्रमण कर बाजार सज रहा है। इस कारण लाेग अपनी गाड़ियां पार्किंग स्थल पर नहीं लगा पाते। उन्हें सड़क के दाेनाें किनारे गाड़ी खड़ी करनी पड़ती है। वह भी बेतरतीब ढंग से। इसलिए लाेगाें काे आवागमन में काफी परेशानी हाेती है। मोतीझील पुल के नीचे से अतिक्रमण हटा कर पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त करने में नगर निगम के हुक्मरान ताे विफल हैं। स्थानीय पुलिस भी बेपरवाह है।

पानी टंकी से नीतीश्वर काॅलेज के बीच नाला बनते ही कब्जा, रोड किनारे गाड़ियों की पार्किंग
पानी टंकी चाैक से रमना देवी मंदिर की aर जाने वाले रास्ते में पक्का नाला बनते ही अतिक्रमण कर दुकानें लगानी शुरू कर दी गई है। जैसे-जैसे नाला निर्माण का कार्य पूरा हाेता गया, तेजी से लाेगाें ने उस पर अपने-अपने हिसाब से अतिक्रमण करना शुरू कर दिया। कुछ ही दिनाें में यहां पहले की तुलना में चार गुना अधिक जगह अतिक्रमित कर ली गई है। सड़क के दाेनाें किनारे काफी संख्या में फल और खाने-पीने की दुकानें सज रही हैं। लाेग दुकान के आगे सड़क पर ही गाड़ियां पार्क कर खरीदारी करते हैं और अन्य राहगीर जाम में फंसे रहते हैं। रमना पाेस्ट ऑफिस से नीतेश्वर सिंह काॅलेज के बीच सुबह से ही जाम की समस्या उत्पन्न हाे रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.