Breaking News

गया में बेटे ने मां को मा’र डाला:500 रुपए मांग रहा था, मां ने इनकार किया तो ईंट से कू’चकर उतारा मौ’त के घाट

एक बेटे ने अपनी मां की ही 500 रुपए के लिए हत्या कर दी है। हत्या ईंट मारकर की गई है। घटना देर शाम जिले के डोभी थाना क्षेत्र के जय प्रकाश नगर की है। इधर इस घटना से आक्रोशित हुए गांव वालों ने मां की हत्या करने वाले लड़के की पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में आरोपी के नाना ने ही उसके खिलाफ रविवार देर रात शिकायत की है। आरोपी की उम्र 18 वर्ष के करीब बताई जा रही है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ उसके नाना नाथो मंडल ने केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

गांव वालों ने बताया कि संदीप मंडल के पिता घर से बाहर गए हुए थे। करीब 5 बजे मां-बेटे के बीच बहस हो रही थी। मां-बेटे के बीच घर के बाहर ही बहस हो रही थी। बताया जाता है कि संदीप मां से पैसा मांग रहा था। पैसे देने से उसकी मां सुनीता देवी ने इनकार कर दिया था। बहस के दौरान ही जैसे उसकी मां पलट कर आंगन की ओर से जाने लगी तो संदीप ने पीछे से ईंट उठा कर सिर पर मार दिया। इससे उसकी मां मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। पड़ोस के घरों की महिलाएं पूरी वारदात को देख रही थीं। उन्होंने शोर मचाया तो पूरा गांव संदीप के घर पर जमा हो गया और संदीप को पकड़ लिया और उसकी धुनाई भी कर दी। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ उसे थाने लेकर चली गई। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.