Breaking News

शिक्षक ने मुर्गा नहीं लाकर देने पर युवक को पी’टा:बोला- तुम मेरे लिए काम करो, कुछ पैसा दे देंगे

औरंगाबाद में सरकारी स्कूल के शिक्षक ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित मोहम्मद कादरी(28) के मुताबिक मुर्गा नहीं ला कर देने पर शिक्षक तौगिर आलम(40) ने बेरहमी से पीटा। डंडे के साथ-साथ लोहे की छड़ से भी पिटाई की। जख्मी युवक को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला टिकरी मोहल्ला के आजाद नगर का है

दोनों का घर एक ही मोहल्ले में है
आरोपी तौगिर आलम पेशे से शिक्षक हैं। पीड़ित कादरी रिश्तेदार भी है। दोनों का घर भी आजाद नगर में ही है। घायल मोहम्मद कादरी ने बताया कि शिक्षक तौगिर आलम के साथ पिटाई करने वालों में स्थानीय इमरान आलम, इकराम, शाहनवाज आलम भी थे। गरीब रिश्तेदार बताकर अक्सर प्रताड़ित किया जाता है।

शिक्षक तौगिर आलम खुद के लिए काम युवक से करवाना चाहता है। वह कहता है कि मेरी सैलरी काफी ज्यादा है। मेरे लिए काम करो, इसके बदले तुम्हे कुछ पैसा दे देंगे। इसी को लेकर रविवार को मुर्गा लाने को कहा गया। लेकिन, कादरी ने मुर्गा नहीं लाया। इसके बाद तौगिर आलम उसकी पिटाई करने लगा।

पीठ पर लगी चोट को दिखाता जख्मी युवक।

पीठ पर लगी चोट को दिखाता जख्मी युवक।

टीचर ट्रेनिंग का कोर्स भी किया है पीड़ित

अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मी कादिर ने कहा कि मैं गरीब परिवार से हूं। मैंने भी टीचर ट्रेनिंग का कोर्स किया है। अब शिक्षक बनकर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करूंगा। हालांकि इस मामले में आरोपी बने शिक्षक शिक्षक तौगिर आलम एवं अन्य लोगों का बयान नहीं मिलने के कारण उनका पक्ष नहीं रखा जा रहा है। इस घटना के सम्बंध में नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी सरन ने बताया कि मारपीट के मामले में अभी तक कोई आवेदन न मिला है। आवेदन मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.