सुपौल जिले के किशनपुर थाना इलाके के ईस्ट विस्ट कोरिडोर एन एच 57 मुख्य मार्ग पर एक ढाबा के निकट स्कार्पियो एवं टाटा 407 वाहन से किशनपुर पुलिस ने भारी मात्रा प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप को बरामद करने में सफलता हासिल किया।वही पुलिस ने एक कारोबारी को भी गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।null
जानकारी अनुसार सुपौल पुलिस अधीक्षक डी अमरकेश ने बताया की किसनपुर थाने की पुलिस ने एनएच 57 पर एक स्कॉर्पियो और टाटा 407 वाहन से भारी मात्रा में पुलिस प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बरामद किया है। जबकि मौके से एक गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है। इस बाबत किसनपुर थाना के थानाध्यक्ष सुमन कुमार के नेतृत्व मे पुलिस एनएच 57 पर गश्त लगा रही थी।
इसी दौरान एक ढाबा के निकट एक स्कॉर्पियो से अनलोड कर टाटा 407 गाड़ी में कार्टून रखते देखकर पुलिस को संदेह हुआ कि कुछ अवैध सामान है। जहां रात की अंधेरे में स्कॉर्पियो से बड़ी वाहन में समान रख रहा है। जिसे तीन से चार की संख्या में लोग समान लोड डाउनलोड कर रहे थे। जहां वे लोग पुलिस को देखते हीं अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे। जबकि भाग रहे एक वाहन चालक को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया।
इसके बाद दोनों वाहन की तलाशी ली गई तो स्कॉर्पियो में लगे 10 कार्टून और टाटा 407 में 6 कार्टून बरामद हुई। वहीं पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अररिया जिला के अररिया थाना क्षेत्र के चंदरदाई वार्ड 6 निवासी मो. परवेज बताया गया है। जिसे पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों वाहनों में जप्त 16 कार्टून में 2560 बोतल में 256 लीटर अवैध कफ सिरप जप्त कर मामला दर्ज कर तस्कर के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शराबबंदी के बाद अब प्रतिबंधित नशीली दवा के कारोबार को इस नशीली दवा के कारोबारी ज्यादा लायक कर रहे है।



Leave a Reply