Breaking News

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के यात्रा पर कसा तंज:कहा- राहुल गांधी भारत को नहीं, टुकड़े-टुकड़े गैंग को जोड़ रहे

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और उनके भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत जहां भी जा रहे, वहां पहले से ही लोग कांग्रेस छोड़ो अभियान चला रहे। भारत भर के लोग कांग्रेस मुक्त भारत के मिशन पर है। गिरिराज सिंह ने इस यात्रा को पर कहा कि यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं है। यह यात्रा टुकड़े-टुकड़े गैंग को जोड़ने वाला है। राहुल के इस यात्रा से दुनिया भर में भारत की बदनामी हो रही।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार की इस नए सरकार में आने के बाद अपराध अपने चरम पर है। जब से नीतीश कुमार भाजपा को छोड़कर राजद के साथ गए, तब से बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। आंकड़ों पर अगर नजर डाले तो आप देखेंगे कि नीतीश कुमार से ना तो अपराध कम हो रहा ना ही शराब बंद पूर्ण रूप से लागू हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला बोला।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला बोला।

गिरिराज सिंह ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि बिहार में 2005 से पहले जो शासन था वहीं शासन अब वापस हो गया है। जैसे पहले अपराधी बेलगाम थे लोगों में भय का माहौल था, अब इस नई सरकार के गठन के बाद भी वहीं शासन हो गया। अपराधियों में शासन का कोई भय नहीं है। सभी दलों को बिहार में बढ़ रहे आपराधिक मामलों के खिलाफ आंदोलन करने की जरूरत है।

आपको बता दें कि देश भर में कांग्रेस नेता द्वारा भारत जोड़ो यात्रा किया जा रहा। इसको लेकर राहुल गांधी का कहना है कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत को एकजुट करना है। देश के कोने कोने से लोगों को जोड़ा जा रहा है। हम लोग भारत की जनता के साथ मिलकर देश को मज़बूत करेंगे। कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई यात्रा 12 राज्यों से होकर गुज़रेगी। इसमें बिहार भी शामिल है। यह यात्रा 150 दिन चल कर जम्मू-कश्मीर में समाप्त हो जाएगी। इस पूरे यात्रा में राहुल गांधी लगभग 3,500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.