नवादा में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर एक चौकीदार ने नवजात को मार डाला। चौकीदार ने नवजात को जमीन पर पटककर मार डाला। मामला जिले के हिसुआ थानाक्षेत्र के मटुक बिगहा गांव का है। बताया जा रहा कि पीड़ित परिवार का 1 साल से चौकीदार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को ये विवाद बकझक में बदल गया और चौकीदार ने गुस्से में आकर नवजात को जमीन पर पटक दिया।
मृत बच्चे की दादी शारदा देवी ने बताया कि मटुक बिगहा निवासी नंदकिशोर यादव, नवादा के हिसुआ थाना में चौकीदार के रूप में पदस्थापित है। परिजनों ने बताया कि 3 नवंबर को नंदकिशोरी ने हमलोगों के साथ मारपीट की थी। उसी दौरान बच्चे को जमीन पर पटक दिया था। जिसके कारण बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज वह बच्चे की हालत काफी गंभीर थी जिसे इलाज की जा रही थी लेकिन रविवार को बच्चे ने दम तोड़ दिया। 24 दिन का दुधमुंहे बच्चा का नाम अभिशांत कुमार था बताया जाता है कि मटुक बिगहा के राजेश यादव का पुत्र था।
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने सकरा मोड़ के समीप हिसुआ- नवादा पथ को जाम कर जमकर हंगामा किया। जाम में वाहनों लंबी कतार लग गयी। सूचना के बाद हिसुआ थाना एसआई रवींद्र नाथ पाल दल बल के साथ पहुंच कर जाम हटवाया और आवागमन चालू कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में थाना लेकर आयी, जिसके बाद कागजी कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया।
परिजन ने बताया है कि अंचलाधिकारी के द्वारा जमीन कि फैसला सुना दिया गया था लेकिन चौकीदार की दबंगई वह जमीन हड़पना चाहा और मारपीट करना शुरू कर दिया इसी दौरान नवजात की हत्या कर दिया है।पुलिस ने कहा है कि पूरे मामले की जांच करके दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



Leave a Reply