Breaking News

किशनगंज में टाउन थाना में पदस्थापित मुंशी निलंबित:कर्तव्यहीनता का लगा आरोप, एसपी ने दिया निर्देश

हर्ष कुमार,किशनगंज टाउन थाना में मुंशी के पद पर कार्यरत रियाजुद्दीन अंसारी को कर्तव्यहीनता के आरोप में एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनू ने किया सस्पेंड। बता दे 26 मई को खगड़ा स्थित तीन नंबर रेलवे फाटक के पास टाउन थाना पुलिस के द्वारा लकड़ी लदे ट्रक को जब्त किया गया था। इस जब्त ट्रक वाले मामले को लेकर मुंशी रियाजुद्दीन अंसारी के द्वारा स्टेशन डायरी में हेराफेरी कर दिया गया था।

जांच के दौरान मुंशी की चतुराई सबके सामने आ गई। किशनगंज एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनू के द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए मुंशी रियाजुद्दीन अंसारी को टाउन थाना कांड संख्या 247/22 के थाना दैनिकी सं.1101 एवं थाना दैनिक संख्या 1121 मे परस्पर विरोधाभास पाये जाने पर एसपी कार्यालय के ज्ञापक संख्या 3452 के माध्यम से एक नवंबर को स्पष्टीकरण की मांग की गई।

एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनू ने रियाजुद्दीन द्वारा समर्पित स्पष्टीकरण को असंतोषजनक पाते हुए उसे तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया। वहीं एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनू ने कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर टाउन थाना में पदस्थापित मुंशी रियाजुद्दीन के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.