Breaking News

नालंदा में नवविवाहिता ने की आत्मह’त्या:5 महीने पूहले हुई थी शादी, घरेलू कलह में की आशंका

नालंदा में शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। मामला थरथरी थाना क्षेत्र के बड़ी छरियारी गांव की है मृतका प्रदुम्न राम की (18) वर्षीया पत्नी छोटी कुमारी है। घटना के संदर्भ में मृतका के मायके वाले पावापुरी ओपी क्षेत्र के पोखरपुर गांव निवासी ने बताया कि शादी के बाद मोटरसाइकिल और पैसे की डिमांड ससुराली परिवार के द्वारा किया जाता रहा। शुक्रवार को फांसी लगा ससुराली परिवार ने हत्या कर दी पड़ोस के लोगों के द्वारा इसकी जानकारी मिली। इसके बाद वे लोग छोटी कुमारी के ससुराल पहुंचे घर के सभी सदस्य घटना के बाद से ही फरार है।

दरअसल इसी वर्ष 5 महीने पूर्व छोटी कुमारी की शादी प्रदुमन कुमार के साथ हुई थी। ग्रामीणों की माने तो उसने आत्महत्या कर ली है। 5 महीना पूर्व ही पावापुरी मंदिर में शादी हुई थी। ग्रामीणों की माने तो पारिवारिक कलह में विवाहिता ने आत्महत्या की है। आत्महत्या की सूचना पाकर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और देर रात पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थरथरी थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात सामने आ रही है। लिखित शिकायत मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.